Tuesday, December 7, 2010

इजाज़त

दिल किया तुमसे बात करे
दिल किया तुम्हे जान ले
तुमसे प्यार कर सके मगर
दिल को हमने ये इजाज़त न दी

दिल को फिर भी प्यार हुआ
हम ने दिलको समझ भी लिया
तुमसे हम कह पाए मगर ये
इस दिल ने हमे इजाजत न दी

कुछ वादे इस दिल ने पहले भी किये थे
हम वो तब भी निभा न सके
अब तुम्हारा दिल हम तोड़ दे कभी
इस गुंजाईश को हमने इजाज़त न दी

1 comments:

Paramveer said...

Is it possible that you might be a romantic.....? :)